
राजसमंद – शनिवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एड हॉक कमेटी के सदस्य सहित कन्वीनर डी डी कुमावत नाथद्वारा स्थित मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में स्टेडियम देखने पहुंचे उन्होंने स्टेडियम की व्यवस्थाओं को देख कर ख़ुशी ज़ाहिर की। कमेटी सदस्य मोहित यादव,पिंकेश पोरवाल, सी ओ ओ अरविंद जैन ने स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद मिराज समूह के लक्ष्मण दीवान, मयंक पाठक, सुरेश साहू , विनोद कुमार ने स्टेडियम में सम्मिलित संपूर्ण सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। इससे आगामी दिनों में स्टेडियम में राष्ट्रीय मैचों की संभावनाओं को बल मिलेगा ।नाथद्वारा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम व स्पोर्ट्स सेंटर बनकर लगभग तैयार हो गया हैं । स्टेडियम की मौजूद सुविधाओं के अनुसार यहां आईपीएल और रणजी के मैच हो सकते हैं। इसकी दर्शक क्षमता 34000 हजार से ज्यादा है।खेल की दुनिया में नाथद्वारा का मिराज स्टेडियम सेंटर नया इतिहास रचेगा। इसी ग्रुप ने दुनिया की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ बनाई है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





