Home » प्रदेश » कांग्रेस पार्टी का स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस पार्टी का स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

गोगुंदा (Udaipur)- अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा क्षेत्र में पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने से नाखुश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी तादाद में विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ए एवं बी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया और विधानसभा प्रभारी एडवोकेट शंकरलाल गाडरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि विद्युत विभाग द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर उपभोक्ताओं के घरों पर पुराने मीटर हटाकर ज़बरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाये जा रहें जिससे ग्रामीणों को बिजली के बिलों में कई गुणा बढोतरी होने की संभावना हैं। बिजली विभाग द्वारा पहले से ही लगाये हुए बिजली के मीटर सही कार्य कर रहे है तो फिर यह स्मार्ट मीटर क्यों लगाये जा रहे है। इस तरह बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा क़स्बे में भी रात में बिना उपभोक्ताओं को सूचना दिये एक साथ स्मार्ट मीटर लगा दिये जो अव्यवहारिक हैं।

इस दौरान फुटबाल संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला , विधि प्रकोष्ठ के महासचिव युवराज सिंह बाघेला, गोगुंदा ए ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, बी अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, देहात जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, हरि सिंह झाला, वरिष्ठ नेता केसू लाल खेर, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गमेती, लोगर लाल गमेती, मंडल अध्यक्ष टीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया, गोपी लाल पालीवाल, ओम प्रकाश जोशी, जबरसिंह चदाणा, गणपती शर्मा, किरण सिंह निकोर, किशन सिंह घाटा, उप-सरपंच लाल कृष्ण सोनी, सुमेर सिंह राणावत, प्रताप सिंह राव, निर्भय सिंह देवडा, एडवोकेट नरसा राम गरासिया, शंकरलाल पानेर, युवा मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल, हितेश माली, रमेश सुथार, अमराराम गमेती, भंवर सिंह मादा, सुरेश लौहार, अमरसिंह झाला, सापाराम गरासिया, भाणाराम गरासिया, सरपंच हिरा लाल गमेती, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, गिरवर चौधरी, जब्बर सिंह , चेन सिंह, अमराराम गमेती, शिवशंकर जोशी, बाबूसिंह देवडा, चेन सिंह फूटिया, प्रभुलाल गुर्जर, बंशीलाल नंगारसी, प्रकाश नंगारची, प्रकाश प्रजापत, मूलसिंह राव, माधुलाल गमेती, भंवरलाल गमेती नाल सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!