
गोगुंदा – उदयपुर में टखमण-28 आर्ट सेंटर में आयोजित की जा रही 16वीं अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार प्रतियोगिता में समीजा स्कूल की खुश्बू कुम्हार ने रोटी बनाने का पारंपरिक मिट्टी का तवा बनाया।
सीबीईओ प्रेरणा नौसालिया ने बताया कि गोगुंदा ब्लॉक के समीजा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशबू कुम्हार और शिक्षक राकेश कुमार भट्ट इस आयोजन में भाग ले रहे है। वाकल क्षेत्र में कला से संबंधित संसाधनों का अभाव होने के बावजूद खुश्बू कुम्हार ने कई कलाकृतियां बनाई है, जिनमें से मिट्टी के तवे को काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुशबू पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हो चुकी है। कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन आगामी दिनों में टखमण कला केंद्र पर होगा।





