सायरा (Udaipur)- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश मीणा ने शुक्रवार को क्षेत्र के समीप मादड़ी छापर (पदराडा) में दो क्लिनिकों पर छापा मारा। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चांदसी क्लिनिक और बसंती मेडिकल पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से मरीजों के लिए उपयोग में ली जा रही दवाइयां, इंजेक्शन सीरिंज, टैबलेट, सीरप सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। 
डॉ मीणा ने बताया कि चांदसी क्लिनिक संचालक संतु विश्वास को पूर्व में भी मेडिकल क्लिनिक से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए थे और कुछ समय की चेतावनी देने के बावजूद भी अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किया जा रहा था। जिसकी वजह से क्षेत्र के भोले-भाले लोगों के स्वास्थ्य के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा था। गुरुवार को क्लिनिक पर छापेमारी के समय झोलाछाप डॉक्टर द्वारा मरीजों को अवैध दवाइयां उपयोग में दी जा रही थी। क्लिनिक पर छापेमारी के साथ सायरा थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे कि कारवाई शुरू कर दी गई है।
इस दौरान सायरा थाने का पुलिस जाब्ता ओर पदराडा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





