Home » प्रदेश » लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करें – जिला कलेक्टर

लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करें – जिला कलेक्टर 

उदयपुर – जिले में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले के टीएडी (जनजाति उपयोजना क्षेत्र) मद अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनकी यूसी (उपयोगिता प्रमाण पत्र) व सीसी (पूर्णता प्रमाण पत्र) समय पर भिजवाना सुनिश्चित करें। वहीं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले के माँ बाड़ी केंद्रों में बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यकतानुसार सुधार कार्य तत्काल करने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी को टीएडी मद अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

जिला कलेक्टर ने विभागीय आवासीय छात्रावासों एवं विद्यालयों में भौतिक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य और संसाधन उपलब्ध कराने और अधिकारियों द्वारा आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को भी कहा। इस दौरान जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, टीएडी उपायुक्त रागिनी डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!