Home » प्रदेश » राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के निर्देश

राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के निर्देश

उदयपुर – स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन तथा एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी वारसिंह तथा जिला परिषद सीईओ रिया डाबी की उपस्थिति में जिला परिषद सभागार में हुई।

एडीएम ने जिला स्तरीय आयोजन के साथ जिले भर में इस राष्ट्रीय पर्व के सफल व गरिमामय आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे। साथ ही आयोजन से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने अतिथि आगमन, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, मार्च पास्ट, प्रशस्ति पत्र वितरण, छात्रा-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, माइक एवं फोटोग्राफी, पेयजल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, उद्घोषक, चिकित्सा व्यवस्था आदि को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य समारोह में अधिकाधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में गिर्वा एसडीएम सोनिका कुमारी, बड़गांव में निरमा विश्नोई, एएसपी लखमनराय राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!