गोगुंदा (Udaipur)- थाना पुलिस ने मंगलवार को टोल प्लाजे के समीप एक गुजरात नंबर की गाड़ी से भारी मात्रा में चांदी जब्त की हैं। गाड़ी में सवार चालक ने पुलिस के सवालों के जवाब हिचकिचाहट में मिलने पर पुलिस को शंका हुई ओर गाड़ी की तलाशी ली गई थी।
थाना प्रभारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान उदयपुर से पिंडवाड़ा की तरफ जा रही गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से 1100/ किलों चांदी बरामद की है। कार्रवाई को देखकर गाड़ी में सवार चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने गाड़ी को जयपुर जाना बताया लेकिन गाडी की दिशा उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर थी। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर जीएसटी टीम को सूचित कर छानबीन शुरू की हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





