गोगुंदा (Udaipur)- मंगलवार को तिरोल ग्रामवासियों ने विकास कार्यों की उचित जांच करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपा। 
ग्रामवासियों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्य हुए हैं जिसमें बड़ी मात्रा में घोटाले की शंका हुई है। विकास कार्यों के तौर पर एनिकट निर्माण माणेरा चारागाह , रिटेनिंग वाल मय रास्ता निर्माण कार्य हैण्डपम्प से खम्भा कागोरिया तक , रिटेनिग बाल रास्ता निर्माण कार्य स्कुल से बिच्छुनेडी तक , सडक मय पुलिया निर्माण कार्य बिच्छुनेडी चारागाह , पुलिया निर्माण उत्ढावला बिच्छुनेडी चारागाह , सम्पर्क सडक मय रिटेनिंग बाल निर्माण कार्य खडोलिया से बडा मंगरा सहित रिटेनिग वाल कार्य पहाडीनाथ खडोलिया से बडा मंगरा तक के विकास कार्य हुए हैं। जिसमें कुल राशि 1 करोड़ 2 लाख का अनुमान है । विकास कार्यों में घोटाले की शंका को लेकर उपखंड अधिकारी से उचित जांच करने की मांग की हैं।
इस दौरान महेंद्र सिंह, शिव सिंह, लेहर सिंह भेरु सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहें ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





