Home » प्रदेश » भारतीय किसान संघ ने की नवीन कार्यकारिणी घोषित, रुपलाल सुथार को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

भारतीय किसान संघ ने की नवीन कार्यकारिणी घोषित, रुपलाल सुथार को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

सायरा (Udaipur)- सोमवार को भारतीय किसान संघ ने सायरा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों की कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान जिला टोली ने विभिन्न पंचायतों में प्रवास करते हुए ग्राम समितियां का गठन किया है। वहीं जिला टोली ने सभी पंचायत के प्रभारियों के साथ बैठक कर ग्राम समितियों की उपस्थिति में, प्रशिक्षण के साथ भारतीय किसान संघ की सायरा तहसील टोली का निर्माण भी किया गया। तहसील कार्यकारणी में सायरा क्षेत्र से रूप लाल सुथार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई । वहीं उपाध्यक्ष नाथूसिंह (बोखाडा), मंत्री यशवंत पालीवाल (पदराड़ा), सह मंत्री भूरसिंह (घणावल), युवा प्रमुख मनीष सुथार (पदराडा), महिला प्रमुख पुष्पा पालीवाल (पुनावली), गणेशी देवी (बोखाड़ा), जैविक प्रमुख उदय लाल सुथार (कमोल), प्रचार प्रमुख दिनेश पुजारी (पलासमा), विद्युत प्रमुख पुनाराम मेघवाल (सेमड), विप्रण प्रमुख शंकर लाल गुर्जर (बोखाड़ा), गौ सेवा प्रमुख- किशन गुर्जर (बोखाड़ा), विधि सहायक- तुलसी राम (दियाण) ,वर्षा जल संरक्षण प्रमुख राधा कृष्ण (दियाण), पर्यावरण प्रमुख- बंसी लाल (पदराडा) सहित सदस्य भंवर सिंह (झालो का कलवाणा) को जिम्मेदार सौंपी गई है।

साथ ही ग्राम समिति प्रशिक्षण वर्ग में किसान संघ की मूल संकल्पना, रीति नीति, कार्य पद्धति, ग्राम समिति गठन कार्य एवं अन्य जानकारियां साझा की गई इस दौरान परमानन्द, प्रांत संगठन मंत्री एडवोकेट भारत कुमावत जिला मंत्री कपिल देव जिला संगठन मंत्री श्रीधर लखावत , जिला युवा प्रमुख पवन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!