
गोगुंदा (Udaipur)- रविवार को टखमण 28 की ओर से आयोजित 16 वे अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार का आयोजन उदयपुर में हुआ। इस वर्ष का ओबजेक्ट रोटी बनाने का पारंपरिक मिट्टी का तवा था जो कि भारत में सब जगह उपलब्ध होता हैं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेरणा नौसालिया ने बताया कि गोगुंदा ब्लॉक के सुदूर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समीजा की विद्यार्थी खुशबू कुम्हार और शिक्षक राकेश कुमार भट्ट ने भी इस आयोजन में भाग लिया। वाकल क्षेत्र में कला से संबंधित संसाधनों के अभाव होने पर भी स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी भी विभिन्न कलाकृतियां का सृजन संस्था प्रधान रेखा मेहता व स्टाफ के सानिध्य में कर रहे है। बता दें कि खुशबू पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हो चुकी है। वहीं कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन आगामी दिनों में टखमण कला केंद्र पर होगा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





