झाडोल (Udaipur) – शादी का झांसा देकर षड्यंत्र रचने और शादी के बाद पैसे ठगने के मामले में पुलिस ने तीन साल बाद फरार दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसी मामले में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था लेकिन चालाक दुल्हन फरार हो गईं थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में श्री एस खेटकर वाडा एच.न. 250-11 वी स्कीम सिडको मुकुंद वाड़ी जिला औरंगाबाद (महाराष्ट्र) निवासी जानवी पुत्री जयश सोलके को सुरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी फेली राम मीणा ने बताया कि तीन साल पहले 6 अगस्त 2023 को थाना क्षेत्र के फलासिया निवासी प्रार्थी कमलेश पुत्र बंशीलाल टेलर ने रिपोर्ट पेश की उसने बताया कि बाघपुरा में मेरा ननिहाल है तो वहां हिम्मत कुमार जैन और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने जानवी से कमलेश की शादी करवाई थी। जिसमें हिम्मत जैन और लक्ष्मी देवी ने शादी करवाने के 3 लाख 10 हजार रूपये भी लिए थे। कुछ समय बाद जानवी ने अपने पिता के बीमार होने व अपने पीहर जाने की बात कहकर घर चली गई और फिर वापस नहीं आई थी । पुलिस ने दर्ज मामले पर गंभीरता से जांच करते हुए जानवी सहित दो अन्य लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





