उदयपुर – जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में संचालित कार कंपनी के खिलाफ एक युवक ने चोरी की कार को बेचकर 8.40 लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज कराया है।
प्रार्थी सुमेरपुर (पाली) निवासी हिम्मतराम मेघवाल ने एसपी को रिपोर्ट पेश जिसमें गोवर्धन विलास स्थित टेक्नो मोटर्स कंपनी है जो पुरानी कारें एक्सचेंज में लेती है और सर्टिफाइड करके बेचती है। प्रार्थी ने दोस्त राइगा राम और आशीष साहनी की साझेदारी में कंपनी से 2020 मॉडल की सेकंड हैंड क्रेटा कार 8.40 लाख रुपए में खरीदी थी। और बाद में कार को बेचने के लिए दोस्त देव सोनी को दी थी लेकिन उसने धोली मगरी निवासी राजेंद्र को कार बेच दी। गत 8 जून को दिल्ली की एटीएस ने आकर राजेंद्र से कार जब्त कर ली। बाद में एटीएस से पता चला कि कार चोरी की है और कंपनी ने इसके नंबर व चेसिस नंबर से भी छेड़छाड़ की गई थी ।
इसके बाद उन्होंने राजेंद्र से कार के बदले लिए पैसे लौटा दिए। कंपनी ने धोखाधड़ी की। उन्हें चोरी की कार बेचकर पैसे हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





