
उदयपुर – विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ। आई.टी. प्रभारी जसवंत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि समारोह में परिवार कल्याण सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिको को सम्मानित किया गया।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल ने बताया कि परिवार कल्याण के क्षेत्र में वर्ष 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सबसेंटर उमरिया की एएनएम कमलेश तथा उदयपुर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, CMHO सीएमएचओ अशोक औदिच्य और एडिशनल सीएमएचओ डॉ रागिनी ने गिर्वा ब्लाक में सबसेंटर श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





