बड़गांव (Udaipur)/ अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की ओर से बड़गांव ब्लॉक के भूताला गांव के तालाब की पाल पर यशस्वी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के सरपंच मोहन सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव के सैकड़ों महिला-पुरूष मौजूद रहे।
अल्ट्राटेक के तकनीकी अधिकारी गजेन्द्र सिंह सिसोदिया व राहुल गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास के लिए बेहतरी कार्य करने वाले सरपंचों को प्रेरित करने के लिए अल्ट्राटेक की ओर से यशस्वी सरपंच सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में भूताला सरपंच मोहन सिंह राजपूत का चयन किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।




