Home » प्रदेश » बाल दिवस के उपलक्ष्य मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जागरूकता शिविर

बाल दिवस के उपलक्ष्य मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जागरूकता शिविर

उदयपुर – बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर की ओर से विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशानुसार नालसा (डॉन) नशामुक्त भारत के लिए नशा जागरूकता एवं कल्याण मार्गदर्शन योजना 2025 के तहत 14 से 27 नवंबर तक 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

प्राधिकरण के सचिव राहुल चौधरी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। अभियान में विशेष रूप से 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस दौरान स्कूलों एवं समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को नशे के जोखिम, बचाव और समय पर सहायता लेने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही माता-पिता, शिक्षकों एवं पैरा लीगल वालंटियर्स को नशे की गिरफ्त में आ रहे बच्चों की पहचान करने और उन्हें उचित परामर्श उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।

अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों को कानूनी सहायता, उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने के साथ ही स्कूल से बाहर रहने वाले और कमजोर वर्ग के बच्चों तक भी पहुंच बनाई जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर रामेश्वर लाल बैरवा एवं मोईन पिंजारा ने विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया।

चौधरी ने बताया कि विधिक सेवा दिवस के तहत 9 नवंबर से सप्ताहभर कानूनी जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही नालसा की मोबाइल हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!