Home » प्रदेश » अब ग्रामीण युवा भी सीखेंगे ChatGPT और डिजिटल मार्केटिंग के गुर

अब ग्रामीण युवा भी सीखेंगे ChatGPT और डिजिटल मार्केटिंग के गुर

गोगुंदा (उदयपुर)। ग्रामीण युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोगुंदा में डिजिटल कौशल प्रशिक्षण लैब की शुरुआत की गई है। हैंड इन हैंड इंडिया संस्था की ओर से वाइल्ड गैंजेन फाउंडेशन परियोजना के अंतर्गत शुरू की गई इस लैब में युवाओं को आधुनिक डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उद्यम विकास प्रबंधक अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि लैब के माध्यम से युवाओं को चैटजीपीटी सहित विभिन्न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का उपयोग करना सिखाया जाएगा। इसके अलावा कैनवा के माध्यम से पोस्टर और लोगो डिजाइनिंग, डिजिटल कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया मार्केटिंग तथा व्हाट्सएप बिजनेस जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन व्यवसाय, ई-कॉमर्स, करियर मार्गदर्शन और उद्यमिता विकास की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए बायोडाटा निर्माण, लिंक्डइन प्रोफाइल तैयार करने, संवाद कौशल, साक्षात्कार की तैयारी और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

लैब में कंप्यूटर और अन्य डिजिटल संसाधनों के माध्यम से युवाओं को व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर मिलेगा। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और डिजिटल उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ना है।

इस अवसर पर पुष्कर पुरी गोस्वामी, प्रताप लाल रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!