सायरा – क्षेत्र के गुंदाली स्थित जरगाजी जुना स्थान पर शनिवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की गई। जरगाजी जुना स्थान विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष किशन मेघवाल ने बताया कि समारोह सुबह से शुरू होगा और कार्यक्रम के दौरान भजन गायक लक्ष्मण तंवर, गोपी किशन, किशन थुरावड़ सहित दीपक मारूवास द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं समारोह में क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, नवनियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मोटिवेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने के साथ उन्हें सफलता के लिए प्रेरित किया जाएगा। समारोह में क्षेत्र के समाजजन एवं ग्रामीण भाग लेंगे।




