Home » प्रदेश » महिला समृद्धि बैंक की गोवर्द्धन विलास शाखा का स्थापना दिवस मनाया

महिला समृद्धि बैंक की गोवर्द्धन विलास शाखा का स्थापना दिवस मनाया

उदयपुर – दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑप बैंक लिमिटेड की गोवर्द्धन विलास शाखा का स्थापना दिवस सोमवार को ग्राहकों के साथ हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शाखा की उपलब्धियों की जानकारी दी गई तथा उत्कृष्ट ग्राहकों को सम्मानित किया गया।
बैंक अध्यक्षा डॉ. किरण जैन ने बताया कि गोवर्द्धन विलास शाखा ने अब तक 12 करोड़ 3 लाख रुपये की जमा राशि एकत्र की है, जबकि 7 करोड़ 17 लाख रुपये का ऋण वितरित किया है। शाखा का कुल कारोबार 20 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के साथ शाखा के मजबूत संबंधों के कारण बैंक निरंतर प्रगति कर रहा है।
शाखा प्रबंधक ज्योति गोयल ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर वर्षभर खातों में अच्छे लेनदेन करने वाले उत्कृष्ट ग्राहकों को बैंक अध्यक्षा एवं संचालक मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें विष्णु सुहालका, सत्यबाला एवं दियालाल जी लबाना सोनी को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत ने बैंक कर्मचारियों को बेहतर कार्य एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने ग्राहकों के सुझावों के अनुरूप कार्य करते हुए बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष विमला मूंदड़ा, निदेशक विद्याकिरण अग्रवाल, सुभाषिनी शर्मा, मंजु शर्मा, सुशीला मांडावत, निशा सालवी, मीना चौहान, शाखा प्रबंधक ज्योति गोयल, बैंक कर्मचारी चंद्रलता झाला, विनिता पालीवाल, किशन गुर्जर, कैलाश मेघवाल सहित ग्राहकगण उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!