
गोगुंदा – सोमवार को क्षेत्र के जसवंतगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में को माय भारत उदयपुर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में व्याख्याता सुंदर सिंह राव ने विद्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी, संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्र के प्रति योगदान तथा उनके विचारों और कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
इस दौरान प्रधानाचार्य कुंदन प्रभा, विशिष्ट अतिथि संजू त्रिपाठी, गोगुंदा ब्लॉक वॉलेंटियर भावेश मेघवाल, गायत्री सेन, युवा स्वयंसेवक मनोज प्रजापत सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।





