Home » Uncategorized » भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बैठक हुई संपन्न, घर-घर फहराया जाएगा पार्टी का ध्वज

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बैठक हुई संपन्न, घर-घर फहराया जाएगा पार्टी का ध्वज

गोगुंदा – रविवार को भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को भव्य रूप से मनाने के लिए रविवार को नान्देशमा मंडल की बैठक श्री घटा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा। इस दौरान पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित रहे पुराने कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत बूथ स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी और गांवों में गुड़ व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई जाएंगी।

बैठक में पार्टी ने निर्णय लिया है कि स्थापना दिवस के माध्यम से भारत सरकार और राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे आमजन से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों की जानकारी दें। इसके साथ ही आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को भी बड़े स्तर पर मनाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान प्रभारी पप्पू राणा भील, नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, स्थापना दिवस के संयोजक कमलेश पालीवाल, नान्देशमा मंडल महामंत्री जितेंद्र श्रीमाली, किसान मोर्चा अध्यक्ष फतेह लाल जोशी, कालू टेलर ,एकलिंग मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य वीरा राम गमेती , झाड़ोली सरपंच पदमाराम गमेती, ओबरा ग्राम पंचायत प्रशासक तोला राम ,मजावडी ग्राम पंचायत प्रशासक पुष्पेन्द्र गमेती, तिरोल ग्राम पंचायत प्रशासक जमना लाल गमेती , रोयडा ग्राम पंचायत प्रशासक चौखा राम गमेती, धना राम गमेती, कमलेश पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!