उदयपुर। मजावद के समीप हुए भीषण पिकअप हादसे के बाद रविवार को घायलों का हाल जानने के लिए जनप्रतिनिधियों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला एवं पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने जिले के महाराणा भूपाल सार्वजनिक अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की विस्तृत जानकारी ली।
वार्डों का किया दौरा, चिकित्सकों को दिए निर्देश
लालसिंह झाला और डॉ. गरासिया ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। दोनो नेताओं ने ट्रोमा सेंटर, इमरजेंसी और न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।
वहीं वार्ड प्रभारी और वरिष्ठ चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य अपडेट लिए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ देहात जिला कांग्रेस सचिव टीटू सुथार भी उपस्थित रहे।घटनाक्रम पर गहरा दुःख
झाला ने इस दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताया। गौरतलब है कि शनिवार को मोड़वा गांव के ग्रामीण ढूंढोत्सव की रस्म निभाकर लौट रहे थे, तभी मजावद के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 28 से अधिक लोग उपचाराधीन हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।