Home » प्रदेश » बाइक चोरी के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

बाइक चोरी के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

सायरा। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी प्रकाश को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

चोरी की पहली घटना गत वर्ष 19 अक्टूबर की है, जब रावों का सायरा निवासी करणसिंह की मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाशों ने पार कर दी थी। वहीं, दूसरी घटना इसी माह 7 फरवरी को हुई, जिसमें इन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक सड़क किनारे खेत के पास से चोरी हो गई है। पुलिस ने धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस की रणनीति और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा व वृताधिकारी गोपाल चन्देल के सुपरविजन में थानाधिकारी कानाराम सिरवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया।

बरामदगी और अन्य खुलासे
सफलता आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। अन्य वारदात पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य मोटरसाइकिल धारा 106 के तहत जब्त की है, जिसे आरोपी ने गोगुंदा थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एएसआई राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुखाराम, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, नरपत राम, राम दयाल, निम्बाराम और पुष्पराज शामिल थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!