Breaking News

Home » Uncategorized » आई स्टार्ट द्वारा स्टार्टअप्स एवं एमएसएमईएस के लिए पावर वर्कशॉप का आयोजन, 42 स्टार्टअप फाउंडर्स ने लिया भाग

आई स्टार्ट द्वारा स्टार्टअप्स एवं एमएसएमईएस के लिए पावर वर्कशॉप का आयोजन, 42 स्टार्टअप फाउंडर्स ने लिया भाग

उदयपुर।  सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की पहल आईस्टार्ट के अंतर्गत एवं राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में आरएएमपी स्कीम के तहत स्टार्टअप्स, एमएसएमईएस एवं निर्यात-उन्मुख उद्यमों के लिए एक विशेष पावर वर्कशॉप का आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यशाला में कुल 42 स्टार्टअप फाउंडर्स एवं एमएसएमई उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। आई स्टार्ट के उप निदेशक जीवन राम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को लीगल कंप्लायंस, जोखिम प्रबंधन, राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2024, एमएसएमई पॉलिसी 2024, आरआईपीएस 2024 एवं नवीनतम सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे अपने व्यवसाय को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर विस्तार दे सकें। कार्यशाला में लॉ इज ए ग्रोथ पार्टनर” विषय पर आयोजित सत्र में डॉ. कृष्णा त्रिवेदी एवं डॉ. विनिता व्यास ने स्टार्टअप्स और एमएसएमईएस के लिए कानूनी अनुपालन, एडीआर , ओडीआर एवं जोखिम प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सत्र में विशेष रूप से बताया गया कि कानून को रुकावट नहीं, बल्कि व्यवसाय की सुरक्षा और विकास का मजबूत साथी मानना चाहिए। सही समय पर लिखित एग्रीमेंट और समय पर कानूनी अनुपालन करने से विवाद और जोखिम कम होते हैं। सीए अंकित कोठारी द्वारा राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2024 पर जानकारीयां दी गई जिसमें निर्यात से जुड़े इंसेंटिव्स एवं मार्केट एक्सेस सपोर्ट आदि शामिल रहे। अगले सत्र में एमएसएमई पॉलिसी 2024 एवं आरआईपीएस 2024 के तहत उपलब्ध प्रमुख प्रोत्साहनों और सब्सिडी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जहाँ प्रतिभागियों ने अपनी व्यावहारिक समस्याओं एवं नीतिगत प्रश्नों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!