
गोगुंदा। राजकीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा न केवल स्वयंसेवकों, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य की भी जाँच की गई। शिविर में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन की जाँच की गई। जाँच के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के महत्व पर विशेष जानकारी साझा की। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।





