Home » प्रदेश » बिलानाम भुमि पर बने मकानों के मुआवजें की मांग को लेकर एसडीएम सौंपा ज्ञापन

बिलानाम भुमि पर बने मकानों के मुआवजें की मांग को लेकर एसडीएम सौंपा ज्ञापन

                                                                                            उपखंड़ कार्यालय पर ग्रामीण

 

गोगुंदा – शुक्रवार को ग्राम पंचायत अम्बावा के ग्रामीणों ने बिलानाम भूमि पर बने कच्चे और पक्के मकानों की मुआवजा राशि दिलाने की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि देवास बांध परियोजना तृतीय एवं चतुर्थ में राजस्व गांव अम्बावा, नयावास, पाटिया में बांध और सुरंग का कार्य होने जा रहा हैं। जिसका जल संसाधन विभाग ने सर्वे भी हों चुका हैं। अगर बांध बनाता हैं तों वर्षाे से रहने वाले किसानों की जमींन नष्ट हो जाएगी। वहीं जमींन बीलानामा होने की वजह से मुआवजा नहीं मिलने की संभावना हैं। वहीं ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से मुआवजा राशि दिलानें की मांग की हैं।
इस दौरान वार्डपंच रुपी बाई, अंबालाल , मगाराम, रता राम , लाला राम, गोमाराम, जिता राम , लक्ष्मण, लिंबा राम भूरा राम , करमा राम सहित कई लोग मौजूद थे।

सरपंच प्रतिनिधि साजुराम गरासिया ने बताया कि जहां बांध बनाया जा रहा हैं। उसमें करीब 30 मकान हैं और आधे से ज्यादा ज़मीन बांध में जा चुकि हैं। उनको अगर मुआवजा नहीं मिलता है तो भविष्य में बड़ी समस्या होगी । उन्होंने कहा कि खातेदारी की ज़मीन वाले लोगों के तो मुआवजे से संबंधित नोटिस आ चुके हैं जबकि जो लोग वर्षों से इसी ज़मीन पर बसे हुए हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!