Home » प्रदेश » एल.एच.वी/ए.एन.एम. संघ का प्रथम वार्षिक महासम्मेलन समारोह हुआ आयोजित

एल.एच.वी/ए.एन.एम. संघ का प्रथम वार्षिक महासम्मेलन समारोह हुआ आयोजित

उदयपुर– एल.एच.वी./ए.एन.एम. संघ जिला महामंत्री कैलाश कुंवर ने बताया कि रविवार को एल.एच.वी. और ए.एन.एम. संघ ऑफ राजस्थान जिला उदयपुर का प्रथम वार्षिक महासम्मेलन तथा सम्मान समारोह पंचायत समिति गिर्वा के सभागार में आयोजित हुआ।
एल.एच.वी./ए.एन.एम. संघ उदयपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने बताया कि प्रथम वार्षिक महासम्मेलन तथा सम्मान समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महावीर शर्मा प्रदेशाध्यक्ष अखिल राजस्थान संयुक्त महासंघ जयपुर, अति-विशिष्ट अतिथि हेमन्त कुमार पालीवाल, जिलाध्यक्ष अखिल राजस्थान संयुक्त महासंघ उदयपुर, विशिष्ट अतिथि प्रहलाद जाट प्रदेश कोषाध्यक्ष लच्छी राम गुर्जर, महासचिव अखिल राजस्थान संयुक्त महासंघ उदयपुर, जसवंत सिंह चौहान प्रदेश संयुक्त सचिव, राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ व आईटी प्रभारी अखिल राजस्थान संयुक्त महासंघ, मंच संचालक मीना वैष्णव व ज्योति व्यास , राजसमंद जिलाध्यक्ष गायत्री वैष्णव सहित कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यकम में पिछले दस वर्षो से सेवानिवृत्त सदस्यों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया।
जिला महामंत्री कैलाश कुंवर ने बताया कि सर्वसहमति से दूसरी बार पुन कमलेश चौधरी को निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया ।
संघ के 11 सूत्रीय मांग-पत्र को पूर्ण करवाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई थी।

1. महिला स्वास्थ्य कार्यकता महिला नर्सिंग संवर्ग का ग्रेड पे 2800 से 3600 एवं महिला स्वास्थ्य दार्शिका का 4200 एवं 5600 ग्रेड पे करवाना।
2.अन्य विभागों की तरह खाली पदों पर पदोन्नति दी जाए एवं DHS-F के पद को बहाल किया जाए ताकि चिकित्सा विभाग की रिपोर्टो में पारदार्शिता लाई जा सके। विभागीय पदोन्नति पद पर किया जाए।
3. नर्सिंग संवर्ग 8, 16, 24, 32 वर्ष पर चयनित वेतनमान दिया जाये।
4. कमरों के भवन से कम उप स्वास्थ्य केन्द्र पर HRA लागू किया जाए।
5. 5000 से अधिक जनसंख्या पर नया उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने की स्वीकृति प्रदान की जाए।
6. 1486 उप-स्वास्थ्य केन्दों की वितीय स्वीकृति जारी की जाए।
7. राज्य सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं जैसे एन.सी.डी. स्केनिंग, ई केवाइसी, निक्ष्य आईडी, आभा आईडी, सिकल सेल, एनीमिया, यूविन, आरसीएच में टीकाकरण, पीसीटीएस एंट्री इत्यादि को पोर्टल पर ऑनलाईन अपलोड करने के कार्यो से कार्यमुक्त किया जाकर उक्त ऑनलाईन कार्य करवाने हेतु तकनीकी दक्ष कार्मिक (सूचना सहायक) का पद सृजित कर पदस्थापन करवाया जाए तथा साफ सफाई हेतु सफाई कर्मचारी तथा सहायक कार्य हेतु सहायक कर्मचारी का पद सृजित कर पदस्थापन करवाया जाए।
8. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दूर दराज में अकेली ढाणी जाकर रेतीली धौरों, पहाड़ियो, अनुसूचित क्षेत्र के दुर्गम स्थलों पर उच्च जोखिम स्थिति में भी एकल महिला पैदल चलकर दिन रात राज्य सरकार की योजनओं को धरातल पर प्रचार प्रसार कर उनको सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर जनता जर्नादन की सेवा जैसे – तपेदिक (टीबी), लैप्रेसी (कुष्ठ रोग), सिलोसिस, पोलियो, अंधिता, विश्व तम्बाकू निषेध, कैंसर, राष्ट्र कृमि मुक्ति दिवस आदि में जुटी रहती है उक्त कार्य हेतु दुर्गम भत्ता उपलब्ध करवाया जाए।
9. LHV/ANM नर्सिंग संवर्ग का पदनाम (महिला स्वास्थ्य कार्यकता से पब्लिक नर्स ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य दार्शिका से सर्किल नर्स ऑफिसर, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाईजर से ब्लॉक हेल्थ ऑफिसर) परिवर्तन किया जाये।
10. चिकित्सा संस्थानों पर महिला पुलिस की व्यवस्था करना जिससे कार्यस्थल पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो सके।
11. CHO की संविदा भर्ती पर CHO महिलाओं की भर्ती की जाए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!