गोगुंदा (Udaipur) – थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी की चैकिंग व धरपकड के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी श्याम सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीम ने 10 सालों से फरार 08 स्थाई वारंटियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी में 8 लोग हैं जिसमें थाना क्षेत्र के शिवडिया निवासी लच्छिराम पुत्र रोडा, अवाणी निवासी भैरा और नाना पुत्र हिमा , नारो का गुडा (सायरा) निवासी देवा पुत्र पदाराम, पडावली (ओगणा) निवासी पैमा पुत्र गुल्लाराम,सेमड (सायरा) निवासी कैलाश पुत्र सुंदर लाल ,कौमी एक्तानगर (अम्बामाता) निवासी फिरोज पुत्र इकबाल,झांझर (ओगणा) निवासी देवीलाल पुत्र सरदार शामिल हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





