Home » प्रदेश » गोगुंदा के 74 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 119.139 लाख रूपए की स्वीकृति हुईं जारी

गोगुंदा के 74 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 119.139 लाख रूपए की स्वीकृति हुईं जारी

गोगुंदा (Udaipur)- राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025 के अनुक्रम में राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा जयपुर के द्वारा विभागीय भवनों में संचालित 3688 मरम्मत योग्य विभागीय आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों में मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराने के लिए बजट मद (राज्यमद) से 5000.00 लाख रूपये (50 करोड़ रूपए) की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि उदयपुर जिले में बजट घोषणा में 7 विधानसभा क्षेत्र के 12 ब्लॉक में विभागीय भवनों में संचालित 343 आंगनबाड़ी केन्द्रों के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु 5.25 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। इसमें गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के 74 केंद्रों के लिए 119.139 लाख रूपए की स्वीकृति जारी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति के अनुरूप निर्धारित शर्तों के तहत यथाशीघ्र विभागीय आंगनवाड़ी केंद्र भवनों की मरम्मत सुनिश्चित की जाएगी

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!