
गोगुंदा (Udaipur)- थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में गत दिनों बंदूक की नोक पर हुई लूट के दो नकाबपोश चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरों ने रात के समय पुनावली गांव में एक मकान को निशाना बनाया था । मकान में सो रही महिलाओं को बंदूक दिखाकर जेवरात सहित नकद राशि चोरी की थी। इस चोर गैंग के दो आरोपी को ओगणा पुलिस ने डिटेन किया है। ओगणा थाना पुलिस कि गिरफ्त में आरोपियों ने बड़े चोर गैंग के साथ मिलकर कई क्षेत्रों में बड़ी – बड़ी चोरी की वारदातों को अंज़ाम दिया था।
ओगणा थानाधिकारी नेत्रपाल सिंह ने चोर गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस समूह बनाया गया था। मुख्य भूमिका के तौर पर एएसआई रमेशचन्द्र और कांस्टेबल मुरलीधर ने अपने-अपने खास मुखबिर सुचना के आधार पर मालावेरी (ओगणा) निवासी होमा राम पुत्र जेताराम गमेती व ललित पुत्र भंवर गमेती को पुलिस जाब्ता ने सुझबुझ व बडी मशक्कत से डिटेन किया है। पुछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपियों ने मालावेरी निवासी कैलाश पुत्र हिरा लाल, शंकर पुत्र खेमा और महुला निवासी मोहन पुत्र सुन्दर के साथ मिलकर वारदात को अंज़ाम दिया था।
ओगणा थानाधिकारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि समीजा निवासी चुन्नीलाल कुम्हार ने रिपोर्ट पेश की जिसमें उसने 12 जुलाई की रात को चार अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात करने की घटना बताई। चोरों ने डरा-धमकाकर घर से चांदी के डंग, चार चुड़ी एवं एक किलो चांदी के कड़े के, सोने की नथ व टाप्स घर 7 हजार नकद सहित दो लाईसेन्स टोपीदार बंदूक और एक मोबाइल ले गये। वहीं चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया था। दर्ज रिपोर्ट पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने उगलें अन्य साथियों के नाम
पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों में वासखेडा (ओगणा) निवासी हिरा लाल पुत्र सापा राम गमेती , मालावेरी (ओगणा) निवासी कैलाश पुत्र हिरा लाल गमेती,ललित पुऊ भंवर लाल गमेती , शंकर लाल पुत्र खेमा राम गमेती,होमा राम पुत्र जेताराम, महुला (ओगणा) निवासी मोहन पुत्र लाला राम गमेती , कुकडाखेडा (ओगणा) निवासी पुनाराम पुत्र शंकर लाल सहित सुरेश पुत्र धन्ना राम गमेती शामिल थें।
चोर गैंग ने अलग-अलग जगहों पर की लाखों की चोरी
दोनों आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर वास , चेतक सर्किल उदयपुर, फतेहपुरा देवाली, पुनावली, बाघपुरा, गोगुंदा टोल प्लाजा, गोगुंदा बाइपास सहित केलवाडा में लाखों की चोरी और जंगलों से चंदन के पेड़ों की चोरी की वारदातों की थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





