Home » प्रदेश » लाखों की लागत से बना मॉडल तालाब, पहली बारिश में हुआ चकनाचूर

लाखों की लागत से बना मॉडल तालाब, पहली बारिश में हुआ चकनाचूर 

सायरा (Udaipur) – क्षेत्र के ग्राम पंचायत पालीदाणा के समीप डांग में पिछले साल बना मॉडल तालाब की दीवार तेज बारिश के साथ ढह गई ।

बता दें कि मॉडल तालाब का निर्माण केवल पानी जमा करने का काम हि नहि करता बल्कि इसे पर्यावरण, सौंदर्य और सामुदायिक उपयोग के लिए भी डिज़ाइन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, जल प्रबंधन और स्थानीय समुदाय के लिए एक सुंदर स्थान प्रदान करना है।

गांव के नरपत सिंह झाला ने बताया कि गत वर्ष डांग पर मॉडल तालाब का निर्माण हुआ था जिसमें लाखों की लागत लगी। लेकिन इस साल की पहली बारिश में ही तालाब की दीवार टूट गईं हैं । अब लोगों के लिए वाहन चलाना बड़ी चुनौती हो गई है। तालाब की दीवार ढहने की सूचना अधिकारियों को भी दी थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थिति को बिगड़ते देख निजी तौर पर मिट्टी डालकर गड्ढों को भरा गया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!