
बडगांव (Udaipur) – पुलिस ने षड्यंत्र से कृषि भूमि को हड़पने के मामले में बड़ी कार्यवाहीं करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को आखिर अंजाम देने के लिए कई पहलुओं पर गहराई से जांच करते हुए डांगियो का गुड़ा निवासी जितेन्द्र पुत्र चेनराम और छिपाला चेडाखेत निवासी पप्पु लाल पुत्र नोजी राम को पकड़ा गया। कारवाई में एएसआई रोशन सिंह,हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल डाला राम और ओमप्रकाश शामिल थें।
थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि राठौडो का गुडा निवासी मांगी लाल पुत्र तख्ता राम ने रिपोर्ट पेश की जिसमें उसने ग्राम पंचायत थुर में पिता तख्ता राम के नाम एक जमीन का टुकड़ा था। जिसका पट्टा मेरे नाम करवाना था। जिसके लिए उसने पीपली चौक (बेदला) निवासी विक्रमसिंह पुत्र मदन सिंह से संपर्क कर बैक की डायरी, आधार कार्ड और पट्टे की फोटो कॉपी दी। विक्रम सिंह ने दस्तावेजों को लेकर अपने साथी देवी लाल, पप्पुलाल व जितेन्द्र के साथ मिलकर जमीन हड़प थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कारवाई की थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





