Home » प्रदेश » जिला कलक्टर एवं एसपी रहे कोटड़ा दौरे पर राजकीय संस्थानों का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं एसपी रहे कोटड़ा दौरे पर राजकीय संस्थानों का किया निरीक्षण

कोटड़ा (Gogunda) – उदयपुर ज़िला कलक्टर नमित मेहता एवं पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल शुक्रवार को जिले के सुदूरवर्ती आदिवासी अंचल कोटड़ा उपखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर ने उपखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न राजकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर सबसे पहले एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, भवन की स्थिति, भोजन व्यवस्था और छात्रावास की स्थिति का गहन अवलोकन किया।

मेहता ने विवेकानंद मॉडल रेजिडेंशियल विद्यालय, बालिका छात्रावास और अन्य आवासीय परिसरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवनों की स्थिति, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण मिलना चाहिए ताकि वे बिना किसी बाधा के शिक्षा प्राप्त कर सकें।

जिला कलेक्टर ने उपखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति डीओआईटी सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, पेयजल और बिजली आपूर्ति, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समेत विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोटड़ा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की सुलभता, पारदर्शिता और गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और छात्रावास सुविधाओं की निगरानी को प्राथमिकता देने पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, कोटड़ा उपखंड अधिकारी हँसमुख कुमार, समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!