
गोगुंदा (Udaipur) – उपखंड क्षेत्र के रावलिया खुर्द के समीप शुक्रवार दोपहर को अवानी मार्ग पर अचानक पुलिया ढहने से आसपास के क्षेत्रों का आवागमन प्रभावित हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया महज़ 15 साल पहले बना हुआ था जो बारिश के चलते पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। जानकारी के अनुसार पुलिया ढहा उस दौरान कोई पुलिये से नहीं गुज़रा जिसकी वजह से बड़ी हानि होने से बच गईं। ऐ मार्ग गोगुंदा , रावलिया , अवाणी, मोलिया, बागड़ा, हथनियावल और बरवाड़ा से जुड़ा हुआ है । इसलिए पूरे दिन आवागमन सुचारू रहता है। पुलिया ढह जाने के बाद आवागमन को अवरूद्ध कर दिया गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना देकर जल्दी से पुलिया सही करवाने की मांग की हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





