
गोगुंदा (Udaipur) – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में प्रस्तावित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी क्रम में उदयपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के निर्देशन में विभिन्न स्तर के प्रशिक्षणों का दौर जारी है। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोगुंदा, मावली व वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, उनके स्टाफ तथा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण हुआ। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने सभी संभागियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। प्रशिक्षण उपरान्त जयपुर से ऑनलाइन टेस्ट भी हुआ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





