
गोगुंदा (Udaipur)- क्षेत्र के नान्देशमा ग्राम पंचायत के वेर की भागल के ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी को सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजस्व गांव सुथार मादडा से वेर की भागल जाने वाली सड़क करीब एक किलोमीटर तक पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है।
ज्ञापन में बताया कि नवीनीकरण को लेकर पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को लिखित जानकारी दी गई थी। लेकिन कोई काम नहीं हुआ था। हालांकि इस सड़क पूर्व कांग्रेस सरकार में स्वीकृति हो चुकी है। अब राजनैतिक दबाव के कारण इस सड़क का वर्तमान सरकार ने निरस्त कर दिया है। वहीं ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से उचित कार्रवाई कर सड़क निर्माण पुनः सुचारू करने की मांग की हैं।
इस दौरान खुमान सिंह राजपूत ,हितेश माली , हितेश पालीवाल ,मांगीलाल गायरी , चुन्नीलाल मेघवाल ,प्रभु सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





