Home » प्रदेश » पुरानी पीएचसी भवन में चलेगा भुताला आंगनवाड़ी केंद्र, भवन क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन ने की त्वरित कार्यवाही

पुरानी पीएचसी भवन में चलेगा भुताला आंगनवाड़ी केंद्र, भवन क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन ने की त्वरित कार्यवाही

बड़गांव (Udaipur)- उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुताला में आंगनवाड़ी केंद्र भवन क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों को अस्थायी तौर पर पीएचसी के पुराने भवन में संचालित करने के आदेश जारी किए।

भुताला में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भवन बारिश में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे वहां बच्चों को बिठाना सुरक्षित नहीं था। बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़गांव ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट को इससे अवगत कराया। उपखण्ड मजिस्ट्रेट लतिका पालीवाल ने बीसीएमओ को भुताला में स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में आंगनवाड़ी केंद्र के अस्थायी संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!