Home » प्रदेश » मदार में जागरूकता सह पंजीकरण शिविर हुआ आयोजित

मदार में जागरूकता सह पंजीकरण शिविर हुआ आयोजित

उदयपुर – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अधीन दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय उदयपुर, जग विद्या ट्रस्ट और ग्राम पंचायत मदार के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय ई-श्रम कार्ड का जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक सौरभ गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के रीजनल डायरेक्टर पुनीत गौतम थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत मदार की प्रशासक लक्ष्मी देवी गमेती ने की। रीजनल डायरेक्टर गौतम ने दो दिवसीय कार्यक्रम और बोर्ड की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। सरकार की योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा एवं पंचायती राज और नरेगा कर्मियों के ओर असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का महत्व बताया। पंचायत ग्राम विकास अधिकारी ज्योति यादव ने पंचायत में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केएलएसयुसी कमेटी मेंबर गिरिराज माली ने विधिक चेतना एवं विधिक जानकारी पर प्रकाश डाला। मदार गांव के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश डांगी ने असंगठित मजदूरों की समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराय। आईटी डिपार्टमेंट सीएससी से सुनील शर्मा ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्ड बनाने में अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में सभी अधिकारी , जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता अन्य गांववासी उपस्थित रहे। शिविर में 50 से 60 के लगभग ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, बेरोजगार लड़के लड़कियों के लिए एनसीएस नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर जॉब के लिए आवेदन करवाया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!