Home » प्रदेश » जर्जरहाल स्कूल भवनों का चिन्हीकरण कर अपेक्षित कार्यवाही करें – जिला कलेक्टर

जर्जरहाल स्कूल भवनों का चिन्हीकरण कर अपेक्षित कार्यवाही करें – जिला कलेक्टर 

गोगुंदा (Udaipur)- राजस्व प्रकरणों की समीक्षा तथा अवैध खनन की रोकथाम को लेकर बैठक सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शर्मा की रविवार को हुई वीसी में दिए निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संभावित अतिवृष्टि के मद्देनजर जर्जरहाल राजकीय एवं निजी भवनों का चिन्हीकरण कर अपेक्षित कार्यवाही करें। जर्जर भवनों का यथासंभव उपयोग नहीं हो। निजी भवनों के मामले में भी संबंधित व्यक्तियों की समझाइश कर उन्हें सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट कराने की व्यवस्था करें। जल भराव की संभावना वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर राहत कार्यों की तैयारी रखें साथ ही अपेक्षित कार्यों के प्रस्ताव तैयार कराएं। जनहानि की संभावना वाले जलस्रोतों पर चेतावनी बोर्ड लगवाना सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा पटवारी, गिरदावर, ग्राम विकास अधिकारी स्तर के कार्मिकों को भी इसके लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने, वर्षाजनित घटनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!