Home » प्रदेश » उदयपुर में एक किंग कोबरा सहित 18 सपोलिया को किया रेस्क्यू

उदयपुर में एक किंग कोबरा सहित 18 सपोलिया को किया रेस्क्यू 

उदयपुर – रविवार को शहर के एक होटल से सांपों के झुंड को देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सांपों को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के एक होटल के बाहर बगीचे में एक साथ सांपों का झुंड देखा गया। सूचना पर रेस्क्यू टीम ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू की तो सामने आया बगीचे में पिछले कई सालों से पड़े कबाड़ इकट्ठा किया हुआ था। जब कबाड़ को हटाया गया तो कबाड़ के पीछे एक बड़ा कोबरा सांप सहित 18 सपोलिया एक साथ झुंड में बैठे हुए थे। जिसको रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

कोबरा सांप एक बार में 12 से 20 अंडे देता है

रेस्क्यू टीम के डॉ. चमन सिंह चौहान ने बताया कि कोबरा सांप एक बार में 12 से 20 अंडे देता हैं। ये बच्चे कुछ ही दिन पहले जन्मे हुए थें । सबसे हैरानी की बात यह रही कि बड़े कोबरा ने अपने किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाया। अक्सर यह माना जाता है कि कोबरा सांप अपने बच्चों को खा जाता है, लेकिन यह पहला मौका था जब कोबरा अपने बच्चों का ध्यान रखता हुआ पाया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!