Home » प्रदेश » चोरी करने कुएं पर पहुंचे चोर , ग्रामीणों ने दी आवाज, बेरंग भागना पड़ा चोरों को

चोरी करने कुएं पर पहुंचे चोर , ग्रामीणों ने दी आवाज, बेरंग भागना पड़ा चोरों को

                  मौके पर मौजूद ग्रामीण

सायरा (Udaipur)- चोरी की बढ़ती वारदातों से सतत् ग्रामीणों ने चोरी करने आए चोरों को बेरंग उल्टे पांव सामान मौके पर छोड़कर भागना पड़ा। क्षेत्र के नान्देशमा ग्राम पंचायत के चामुंडा माता मंदिर के समीप एक कुएं से शनिवार देर रात को चोरों ने एक कुएं से पानी की मोटर चुराने की कोशिश की लेकिन सतत् ग्रामीणों के प्रयास से चोरों को मौके पर ही सामान छोड़कर भागना पड़ा । मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस थाने में सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सायरा पुलिस के जाब्ते ने चोरी की वारदात में शामिल उपकरणों को मौके से बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की हैं।
क्षेत्र के स्थानीय निवासी जीवन दर्जी ने बताया कि मौहल्ले के समीप नाथु लाल और गणेश लाल लोहार का कूआं है जहां से शनिवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने चोरी करने की नियत से कुएं से पानी की मोटर चुराने के प्रयास किए जिसमें चोरों ने पानी की मोटर, केबल सहित अन्य उपकरण को बहार निकाला गया लेकिन आस-पास के लोगों ने आवाज दी तो चोर सामान मौके पर छोड़कर जंगल में भाग गए। उन्होंने बताया कि जब ग्रामीणों ने कुएं पर जाकर देखा तो मौके पर चोरों के जूते, एक धारदार कुल्हाड़ी, पानी की मोटर सहित केबल मौके पर पड़ी हुई मिली।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!