बावलवाडा (Udaipur)- पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूटपाट ,शराब के ठेकों, चोरी जैसी वारदातों सहित जानलेवा हमलें करने में शातिर आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए थानाधिकारी गणपत सिंह ने विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई कासिम दुल्ला खान ,हेड कांस्टेबल प्रभुलाल, कांस्टेबल अंकित, बाबु लाल, गजराज सहित साइबर सेल एक्सपर्ट लोकेश रायकवाल शामिल थे। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फरार आरोपी सकलाल फलां डुंगादरा (पहाडा) निवासी कमलेश पुत्र कावाराम को गिरफ़्तार किया। आरोपी कमलेश पर पूर्व में फाईनेस कर्मचारियों के साथ लूटपाट ,अंग्रेजी शराब के ठेकों में चोरी जैसी कई वारदातें में 10 से अधिक मामले दर्ज थें। वहीं कमलेश सराडा, गोर्वधन विलास व टीडी सहित अन्य थानो में लम्बे समय से वांछित चल रहा था। वहीं पुलिस ने पूर्व में इसी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
थानाधिकारी गणपत सिंह ने बताया कि सुलई निवासी मणीलाल पुत्र मगन लाल ने 6 फरवरी को रिपोर्ट पेश की जिसमें उसने नयागांव के समीप एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवकों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसने बताया कि तीनो युवकों ने धारदार चाकू से वार करने की कोशिश की थी लेकिन आस-पास के लोगों के लोगों को देखकर भाग गए थे। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक कारवाई शुरू की गई थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





