
देवला (Udaipur)- नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार दोपहर उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान कार पलटी हो गई और पुरी तरह से चकनाचूर हो गई। गनीमत रही की बड़ा हादसा होते हुए टल गया। घटना क्षेत्र समीप सुरंग के समीप हुईं थीं । कार में सवार दो लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। वहीं क्षतिग्रस्त कार को क्रैन के जरिए साइट किया गया। मौके पर पहुंचे 108 के ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट हर्षवर्धन ने चिकित्सालय पहुंचाया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





