
कुराबड़ (Udaipur)- पंचायत समिति के ग्राम पंचायत लालपुरा (भलावतों का गुड़ा) में शुक्रवार को ग्राम विकास कमेठी, एल आई सी, सेवा मंदिर के सहयोग से ग्राम समूह की ओर से चारागाह भूमि पर पौध-रोपण प्रशिक्षण किया गया।
प्रशिक्षण में प्राकृतिक संसाधन विकास इकाई प्रभारी धुलेश्वर मीणा ने पौधें लगाने से पहले धरातलीय स्थिति के अनुसार वानिकी पौध-रोपण हेतु पौधों का चयन करना, पौधारोपण परिवहन में सावधानी रखना,कम बारिश होने पर पौधे को भिगोकर लगाना, व्यवस्थित थांवला बनाना, पानी निकासी हेतु साइट में कट लगाना, पेड़ पौधों को अपना समझकर लगाना, सीधी बीज बुवाई के लिए हर थांवले अलग – अलग प्रजाति के तीन बीज लगाना एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की जानकारी दी।
इस दौरान अबरार अहमद, प्रखंड समन्वयक विष्णु शंकर, इंजीनियर सुरज उपाध्यक्ष, गिरीश सनाढ्य, गंगाराम मीणा सहित कई लोगों ने भाग लिया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





