Home » राजस्थान » भ्रम दूर करने के लिए एवीवीएनल कार्यालय के बाहर लगाया एक पुराना व एक स्मार्ट मीटर

भ्रम दूर करने के लिए एवीवीएनल कार्यालय के बाहर लगाया एक पुराना व एक स्मार्ट मीटर

एईएन कार्यालय के बाहर लगा पुराना व नया स्मार्ट मीटर

गोगुंदा (Gogunda / Udaipur) – क्षेत्र में स्मार्ट मीटर Smart Meter लगाए जा रहे है, कई लोग स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे है। एवीवीएनएल के एईएन रोहित सिंह गुहिल का कहना है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए गलत चीज नहीं है, कई लोग इसके बारे में भ्रम फैला रहे है जबकि इसके बारे में सही जानकारी होने पर कोई भी इसे गलत नहीं कहेगा।

गुरूवार को उन्होंने उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए उनके कार्यालय के बाहर लगे पुराने विद्युत मीटर के पास नया स्मार्ट विद्युत मीटर लगाकर दोनों को ऑफिस के बिजली लोड़ से जोड़ा। दोनों ही मीटर में समान यूनिट दर्ज हुए। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी उपभोक्ता को संशय है तो वो एईएन कार्यालय के बाहर लगे दोनों मीटर की रिडिंग देख सकते है।

उन्होंने कहा कि नए स्मार्ट मीटर नई टेक्नोलॉजी के साथ एक अपग्रेड है जो कि सभी की सुविधा के लिए लगाए जा रहे है। यह कहना गलत है कि स्मार्ट मीटर में पुराने मीटर की तुलना में अधिक यूनिट दर्ज होंगे और अधिक बिल आएगा। उधर स्मार्ट मीटर के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा गोगुंदा में रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!