
गोगुंदा (Udaipur) – कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ए एवं बी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली एवं आदिवासी कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा कि केंद्र सरकार देश बाबा साहेब डॉ अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को बदलने की तैयारियों में है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही डॉ अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था उसमें सभी को समानता अधिकार है लेकिन भाजपा सरकार इसे बदलना चाहती है। कांग्रेस पार्टी भाजपा को इसमें सफल नहीं होने देगी।
विधानसभा प्रभारी एडवोकेट शंकरलाल गाडरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी विधानसभा में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को संविधान के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। भाजपा संविधान को मिटाना चाहती है। देश की आजादी के समय भाजपा के लोग अंग्रेजो की मुखबिरी करते थे। उन्होंने ने आगामी पंचायती राज के चुनाव में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीताने की तैयारी करने लिए कहा। वहीं उन्होंने राज्य सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में स्वीकृत किये गये विकास कार्यों को राज्य सरकार ने रोक दिया गया है। यही नहीं जो गहलोत सरकार ने जो जन-कल्याणकारी योजनाएं चलायी थी उसे एक एक कर बंद की जा रही है।
पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायती राज चुनाव में सरपंच, पंचायत समिति प्रधान एवं जिला प्रमुख अपना हो इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करनी है। डॉ गरासिया ने आदिवासी कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओ से आह्वान किया है कि वर्तमान समय में जिस तरह से संविधान बदलने की बात की जा रही हैं यह हम सभी के लिए एक चुनौती है।
इस दौरान जिला फुटबाल संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला , विधि प्रकोष्ठ के महासचिव युवराज सिंह बाघेला, गोगुंदा ए ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, बी अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, देहात जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, हरि सिंह झाला, वरिष्ठ नेता केसू लाल खेर, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गमेती, लोगर लाल गमेती, मंडल अध्यक्ष टीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया, गोपी लाल पालीवाल, ओम प्रकाश जोशी, जबरसिंह चदाणा, गणपती शर्मा, किरण सिंह निकोर, किशन सिंह घाटा, उप-सरपंच लाल कृष्ण सोनी, सुमेर सिंह राणावत, प्रताप सिंह राव, निर्भय सिंह देवडा, एडवोकेट नरसाराम गरासिया, शंकरलाल पानेर, युवा मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल, हितेश माली, रमेश सुथार, अमराराम गमेती, भंवरसिंह मादा, सुरेश लौहार, अमरसिंह झाला, सापाराम गरासिया, भाणाराम गरासिया, सरपंच हिरा लाल गमेती, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, गिरवर चौधरी, जब्बर सिंह , चेन सिंह, अमराराम गमेती, शिवशंकर जोशी, बाबूसिंह देवडा, चेनसिंह फूटिया, प्रभुलाल गुर्जर, बंशीलाल नंगरासी, प्रकाश नंगारची, प्रकाश प्रजापत, मूलसिंह राव, माधुलाल गमेती, भंवरलाल गमेती नाल सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





