सायरा (Udaipur)- क्षेत्र के एक परिवार में पिता की मौत के बाद बच्चों पर संकट के बादल छा गए गये है । मृतक की पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के चलते समाज के युवाओं ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम चलाई जिसके माध्यम से समाज के कई भामाशाहों ने मदद की ओर अब तक मृतक के परिजनों को 1 लाख तक की राशि एकत्रित हुई है।
बात कर रहे हैं क्षेत्र के गुंदाली ग्राम पंचायत के स्थानीय निवासी रोशन लाल मेघवाल की जिनकी मृत्यु गत माह हुईं थीं । रोशन लाल की मृत्यु के बाद परिवार एक दम टूट सा गया और परिवार की मुश्किलें बढ़ गई ।
गांव के स्थानीय निवासी खेमराज मेघवाल ने बताया कि रोशन लाल लंबे समय से बिमारी से ग्रस्त थें जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी थी। रोशन लाल डाइविंग करके अपने परिवार का गुजारा करते थे जिससे निम्न आय में परिवार का भरण-पोषण होता था लेकिन अब परिवार पर संकट छा गया है। उन्होंने कहा कि रोशन लाल के चार बच्चे हैं जिसमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं । अब बच्चों की मां रोजगार गारंटी के माध्यम से परिवार को चला रही है। वहीं मकान की स्थिति भी पूरी तरह बिगड़ गई हैं । बारिश के चलते मकान को तिरपाल से ढका हुआ है लेकिन घर में पानी भर जाता है। रोशन लाल के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर पास हुआ है जिसकी 15000 की एक किस्त आ चुकी हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





