
गोगुंदा (Udaipur) – उपखंड क्षेत्र में सोमवार अल सुबह से भारी बारिश का दौर शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा । सावन महीने के पहले सोमवार को बारिश से क्षेत्र में जलाशयों में पानी की भारी आवक शुरू हो गई वहीं उपखंड क्षेत्र के अधिकांश नदी नाले सहित जलाश्य जलमग्न हो गए हैं। सायरा क्षेत्र के समीप बनास नदी भी अपने तेज वेग के साथ उफान पर रही। जो पानी के साथ बड़े-बड़े पेड़ो को अपने साथ बहा ले आई । इस दौरान आस पास के ग्रामीणों ने ऐसे दृश्य को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद किए गए। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। गोगुंदा क्षेत्र के मचिन से एक वायरल विडियो में घर के बहार खड़ी कार पानी के तेज वेग की चपेट में आने से बह गईं।
वहीं सायरा क्षेत्र के बरवाड़ा गांव में भारी बारिश के पानी से ढूंढी पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अब पुलिये की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वहां से पैदल चलना भी किसी खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन की ओर से आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है।
स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील कि है कि इस पुलिया से होकर कोई भी गाड़ी, बाइक या पैदल यात्री न निकले। पुलिया किसी भी क्षण पूरी तरह ढह सकती है, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





