
गोगुंदा (Udaipur)- सोमवार को सायरा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के संविदा शिक्षकों ने मानदेय भुगतान नहीं मिलने को लेकर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपा।
संविदा शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि जून माह का मानदेय सीबीईओ सायरा के अधिनस्थ था । लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाया है। जिससे हमारे बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाना एवं घर चलाने के लिए गुजारा करना काफी मुश्किल हो गया हैं। शिक्षकों ने ज्ञापन के जरिए उपखंड अधिकारी से CBEC सायरा के अधीन सभी संविदा शिक्षकों का मानदेय दिलाने की अपिल की हैं।
इस दौरान सहायक शिक्षक ब्लाक अध्यक्ष मोहन लाल गरासिया,कनिष्ठ शिक्षक राबता राम गरासिया ,मालाराम गरासिया ,सहायक शिक्षक धरावली भीम शंकर गरासिया, झाला राम गरासिया, हेमन्त श्रीमाली, हिम्मत सिंह , सोहन लाल गरासिया, मोत लाल सहित 50 संविदा शिक्षक मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





