गोगुंदा (Udaipur) – थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर संचालित ललित मोटर्स शोरूम से चोरी की वारदात को अंज़ाम देने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। वहीं 20 हजार 820 रूपये नकद बरामद किये गये।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के चोरी करने का उद्देश्य शौक और मोज मस्ती करना था जो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी। वहीं पुलिस ने अबतक 4 आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस टीम ने गुरुवार को इसी मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है
उल्लेखनीय है कि इस गिरोह ने ललित मोटर्स शोरूम से गत दिनों रात को चोरी की थी जिसमें प्रोपराईटर विरेन्द्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह राव ने मामला दर्ज कराया था जो जिसमें नकाबपोश चोरों ने शोरूम में घुस कर करीब 02.80 लाख रूपये, टायर व अन्य सामन चोरी की थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





