Home » प्रदेश » पोइट्री इन कलर्स थीम के साथ रंगोदय प्रदर्शनी का शुभारंभ 16 जुलाई तक चलेगी प्रदर्शनी

पोइट्री इन कलर्स थीम के साथ रंगोदय प्रदर्शनी का शुभारंभ 16 जुलाई तक चलेगी प्रदर्शनी

उदयपुर– आर्टिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के कलाकारों की छह दिवसीय कला प्रदर्शनी रंगोदय का शुभारम्भ टख़मण 28 गैलरी में शुक्रवार को हुआ। पोइट्री इन कलर्स थीम पर आयोजित यह प्रदर्शनी कलाधर्मियों को अभिभूत कर रही है।

प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह की मुख्य अतिथि कश्ती फाउण्डेशन की संस्थापक श्रद्धा मुर्डिया रही। अध्यक्षता टखमण-28 के चेयरमेन प्रो. सुरेश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि संदीप पालीवाल व ललित शर्मा रहे। प्रदर्शनी में देशभर के नामचीन कलाकार अजीत वर्मा, डॉ. भारत भूषण, डॉ. चंद्रशेखर काले, डॉ. सूर्यस्नाता मोहंती, डॉ. सुदर्शन पाल सिंह, मनोज पंवार, रेणु सांगवान, शैलेंद्र सिंह, सुमित्रा अहलावत और विनिता शर्मा की कलाकृतियां शामिल की गई हैं। साथ ही उदयपुर के कलाकार चेतन औदीच्य और डॉ. चित्रसेन की पेंटिंग्स भी प्रदर्शनी में लगाई गई हैं। यह प्रदर्शनी 16 जुलाई तक चलेगी। हर दिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी।

शुभारंभ अवसर पर बाहर से आए कलाकार और आर्टिस्ट काउंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर काले ने कहा कि उदयपुर एक कला नगरी है ऐसे में देश के विभिन्न भागों से आए कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी होना अपने आप में गौरवपूर्ण है। मुख्य अतिथि श्रद्धा मुर्डिया ने सभी कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कला की ये गतिविधियां निरंतर होनी चाहिए। हम उदयपुर शहर के ओर से सभी कलाकारों का अभिनंदन करते हैं। प्रदर्शनी के उद्घाटन में शहर के अनेक कलाकारों तथा कला प्रेमियों ने भागीदारी की

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!